|
राजनैतिक यात्रा: - पृथक उत्तराखण्ड राज्य निर्माण हेतु सन् १९७८ से संघर्षरत।
- सन् १९८७ में उत्तरांचल प्रदेश संघर्ष समिति के केन्द्रीय प्रवक्ता चयनित हुये।
- सन् १९९१, १९९३ व १९९६ में लगातार तीन बार कर्णप्रयाग विधानसभा क्षेत्र से उत्तरप्रदेश की
गौरवशाली विधानसभा हेतु निर्वाचित। - उत्तरप्रदेश की अनेक समितियों के सदस्य तथा अध्यक्ष नामित।
- सन् १९९७ में अविभाजित उत्तरप्रदेश में पर्वतीय विकास के केविनेट मंत्री बनाये गये। तीन राज्य मंत्री भी उनसे संबद्ध रहे।
- सन् १९९८ में अविभाजित उत्तरप्रदेश में संस्कृति, पूत, धर्मस्व व कला विभाग के कैबिनेट मंत्री बनाये गये।
- ९ नवम्बर, २००० को उत्तरांचल प्रदेश गठन के उपरान्त उत्तरांचल सरकार में वित्त, ग्रामीण
विकास, चिकित्सा, शिक्षा व राजस्व सहित बारह विभागों के कैबिनेट मंत्री बनाये गये। - सन् २००७ में थलीसैंण विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर उत्तराखण्ड की गौरवशाली विधानसभा हेतु निर्वाचित।
- इससे पहले यह् उत्तराखण्ड सरकार में स्वास्थ्य, परिवार कल्याण, आयुष, शिक्षा, विज्ञान व प्रोद्योगिकी एवं भाषा विभाग के कैबिनेट मंत्री।
- वर्तमान में यह उत्तराखण्ड सरकार के मुख्यमंत्री।
पत्रकारिता व अन्य:
- विगत तीस वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत व विगत तेईस वर्षों से दैनिक 'सीमान्त वार्ता' के प्रधान सम्पादक। 'नई चेतना' शोध संस्थान के संस्थापक निदेषक।। 'नई राह नई चेतना' शोध पत्रिका के सम्पादक।
- कई राष्ट्रीय व स्थानीय पत्र -पत्रिकाओं से सम्बद्ध।
- अनेक राष्ट्रीय व स्थानीय पत्र -पत्रिकाओं में निरन्तर कवितायें, कहानियाँ और लेख प्रकाशित।
- परम हिमालय निधि न्यास के संस्थापक अध्यक्ष।
- वर्तमान में दो दर्जन से अधिक सामाजिक / साहित्यिक / सांस्कृतिक संस्थाओं से जुडे हुये।
|